भागीरथी गैस सर्विस के लिए नोडल अधिकारी नामित, कंट्रोल रूम स्थापित

हरिद्वार।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 13 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में जनपद में प्राकृतिक गैस, घरेलू पीएनजी व सीएनजी की समान आपूर्ति और निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस क्रम में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

जिलाधिकारी ने पूर्व में नामित नोडल अधिकारी में संशोधन करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य के स्थान पर राजीव भट्ट, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें मै० भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी), ज्वालापुर के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी करें और आपूर्ति से जुड़ी अद्यतन जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं, ताकि आम जनता में किसी भी प्रकार की दहशत या भ्रम की स्थिति न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *