काशीपुर।महुआखेड़ा गंज के ग्रामीण अंचल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की अलख जगह रहा है नूर एकेडमी स्कूल उत्तरोत्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर है, करीब एक एकड़ में बना यह स्कूल बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान कर रहा है।
जानकारी के अनुसार महुआ खेड़ा गंज में नूर एकेडमी स्कूल की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी, कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक मान्यता प्राप्त है यह स्कूल दस वर्षों से अच्छे नंबरों के साथ शत_ प्रतिशत रिजल्ट दे रहा है। स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद रफीक पिछले 24 वर्ष से अध्यापन कार्य कर रहे हैं, जबकि स्कूल की प्रधानाचार्या अनुप्रीत कौर को भी शैक्षणिक कार्य का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। ग्रामीण अंचल में होने के बावजूद यह स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है। एक एकड़ में बने इस स्कूल में मानक के अनुसार कक्षा कक्ष बने हैं और बच्चों के खेलने कूदने के लिए काफी बड़ा मैदान भी है। अध्यापन कार्य हेतु प्रबंधक और प्रधानाचार्या के अलावा 17 प्रशिक्षित अध्यापिकाएं तैनात हैं। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब के साथ-साथ सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने हेतु 10 kv का जनरेटर सेट लगा है, बच्चों को लाने ले जाने हेतु पर्याप्त वाहनों की सुविधा भी है। वर्तमान में 450 बच्चे इस स्कूल में अध्यनरत हैं। न्यू प्रवेश भी चल रहे हैं।
स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद रफीक ने हमारे संवाददाता से एक मुलाकात में बताया कि उनका मूल उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास है, इसके लिए स्कूल में शिक्षा के साथ बच्चों के खेलकूद का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि नियमित पाठ्यक्रम के साथ ही स्कूल समय के बाद अतिरिक्त कक्षा लगाकर सैनिक और नवोदय विद्यालय की तैयारी भी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में स्कूल के चार बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था, वर्ष 2024_25 में भी एक बच्चा नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुआ है।
