देहरादून। आयुष्मान योजना के लाभार्थी से अवैध रूप से धन वसूली की शिकायत पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हरिद्वार के विनय हॉस्पिटल हेल्थकेयर प्रा.लि. को नोटिस जारी किया है। हरिद्वार निवासी माधौराम त्यागी ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर उनसे पैसे वसूले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने अस्पताल से जवाब तलब किया है। प्राधिकरण की सीईओ रीना जोशी ने कहा कि आयुष्मान योजना में लाभार्थियों से किसी भी तरह की वसूली अपराध है और पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध अस्पतालों की औचक जांच की जा रही है और लाभार्थियों से भी सतर्क रहने की अपील की।