रफ्तार के आड़े नहीं आयेंगे अब ई-रिक्शा व ऑटो

हरिद्वार। रफ्तार के आड़े आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो अब हाईवे पर नहीं चलेंगे। इन्हें सिर्फ शहर के आंतरिक मार्गों पर ही चलने की अनुमति होगी। आरटीओ की ओर से हरी झंडी मिलते ही पुलिस इन पर एक्शन शुरू करेगी। ई-रिक्शा व ऑटो के आंतरिक संचालन के लिये 16 रूटों का निर्धारण किया गया है। आंतरिक रूटों पर चलने के लिये कलर भी आबंटित किए गए हैं। यदि कोई ई-रिक्शा हाईवे पर चलता है तो ई-रिक्शा को सीज किया जायेगा।

हरिद्वार शहर प्रमुख सड़कों के ईद-गिर्द बसा है। जिसमें देहरादून रोड, नजीबाबाद रोड, बहादाबाद और लक्सर रोड है। इन्हीं प्रमुख मार्गों से शहर की आंतरिक सड़कें जुड़ी है। मौजूदा समय में सभी सड़कों पर टुकटुक चालकों की मनमानी है। मुसीबत यह है कि इनके लिए कोई रूट भी निर्धारित नहीं है। हाईवे पर रफ्तार कम होने की वजह से ये अन्य वाहनों के लिए मुसीबत बन जाते हैं और अकसर इन्ही की वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

इसी के चलते यातायात अधीक्षक पंकज गौरेला ने अपने कार्यालय स्थित सीसीआर में एक बैठक आयोजित की, जिसमें उत्तराखंड के उच्च न्यायालय नैनीताल में चल रहे मामले याचिका संख्या- 222 (पीआईएल) पर चर्चा की गई। इसमें ई-रिक्शा व ऑटो के हाईवे और मुख्य सड़कों पर प्रतिबंध लगाने और शहरों में उनके संचालन के लिए मार्ग निर्धारित किए जाने की मांग पर चर्चा की गई। साथ ही, ई-रिक्शा यूनियन के अधिकारियों के साथ भी एक अलग बैठक का आयोजन किया गया।

यदि कोई ई-रिक्शा हाईवे पर चलता है, तो उसे सीज दिया जाएगा। सभी ई-रिक्शा चालकों के पास पूरे कागजात होने चाहिए, जिसके लिए सभी यूनियन के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सभी चालकों को इस बारे में जागरूक करें। जिन चालकों के पास फिटनेस, डी0 एल0, टैक्स व इन्श्योरेन्स दस्तावेज नहीं होंगे, उनकी गाड़ी को सीज किया जाएगा, और इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। यदि कोई ई-रिक्शा जीरो जोन में बिना पास के पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी रिक्शों पर रूट चार्ट और रेट लिस्ट लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों से किराया लेने में कोई दिक्कत न हो। सभी रिक्शे वन-वे प्लान के अनुसार चलाए जाएंगे। अगर कोई इसे नहीं मानता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूनियन के साथ सहमति से 16 रूट्स निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित रूट मार्ग के लिये ई-रिक्शा व आॅटो चालाकों को आवंटित किए गए फ्लैग

लाल फ्लैग – रेलवे स्टेशन से लेकर देवपुरा चैक तक।
पीला फ्लैग – रेलवे स्टेशन से लेकर रोड़ीबेलवाला तक।
हरा फ्लैग – रेलवे स्टेशन से लेकर कनखल तक।
गहरा नीला फ्लैग – देवपुरा चैक से लेकर रेलवे स्टेशन तक।
बैंगनी फ्लैग – पोस्ट ऑफिस तिराहा से लेकर रेलवे स्टेशन तक।
काला फ्लैग – ब्रहमपुरी तिराहा से लेकर पोस्ट ऑफिस तिराहा तक।
सफेद फ्लैग – रजिस्ट्री तिराहा से लेकर कनखल तक।
भूरा फ्लैग – भीमगौड़ा से लेकर भारतमाता मंदिर तक।
गुलाबी फ्लैग – दूधाधारी तिराहा से लेकर सप्तऋषि तक।
आसमानी नीला फ्लैग – रोड़ीबेलवाला से लेकर रोड़ीबेलवाला तक।
नारंगी फ्लैग – आर्यनगर चैक से लेकर रेल चैकी तक।
सुनहरा फ्लैग – जगजीतपुर से लेकर शंकर आश्रम तक।

यह सेवाएं नगर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई हैं। नागरिकों को इसका लाभ उठाने के लिए इन फ्लैगों के अनुसार ई-रिक्शा की सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *