जिलाधिकारी ने पायलट बाबा के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में पायलट बाबा के आश्रम पहुंचकर परम पूज्य महामंडलेश्वर पायलट बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा, “पायलट बाबा के देवलोकगमन से मन व्यथित है। यह पूरे संत समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।”

इस अवसर पर जूना अखाड़े के श्रीमहंत हरिगिरी जी महाराज, सभापति प्रेमगिरी जी महाराज, पायलट बाबा की शिष्या चैतना गिरी और श्रद्धा गिरी, जूना अखाड़े के सचिव महेशपुरी, शैलेन्द्र गिरी जी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महाराज बलवीर गिरी, अन्य संत, प्रतिनिधि, श्रद्धालु, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, और एसपी स्वतंत्र कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *