हरिद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेश पर जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में हॉकी के दिग्गज स्य० मेजर ध्यान चन्द के जन्मदिवस के अवसर पर 28 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सद्भावना दौड़, हॉकी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सद्भावना दौड़ में 14 वर्ष से कम, 16 वर्ष से कम और ओपन वर्ग के बालक व बालिकाएं भाग ले सकते हैं, जो भगत सिंह चैक से रानीपुर मोड़ होते हुए भल्ला स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी। हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में होगा, जिसमें अन्डर 21 और ओपन वर्ग की बालिकाएं भाग लेंगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए स्पॉट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी, और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। सद्भावना दौड़ के पुरस्कार लकी ड्रा के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।