गुण्डा एक्ट में 6 अपराधी धर्मनगरी से जिला बदर

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिये एसएसपी ने आधा दर्जन जरायम पेशावरों को गुण्डा एक्ट में जिला बदर किया है। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार ने बताया आरोपी शराब तस्करी व सट्टे के कारोबार में लिप्त थे।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने देवांग पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला कड़च्छ, रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी राजीव नगर कॉलोनी, अनीस कुरैशी पुत्र महमूद कुरैशी निवासी मोहल्ला कसवा ज्वालापुर, अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, आशु शाह पुत्र पप्पू शाह निवासी डोंगरीला बस्ती कोतवाली रानीपुर, सत्येंद्र पुत्र गजे सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। अपराधियों को जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में छोड़ा गया है। साथ ही एक माह तक जिले की सीमा के अंदर प्रवेश न करने की हिदायत दी गई है, जबकि चेतावनी दी गई कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों को जिला बदर करने वाली टीम में प्र० नि० रमेश तनवार, व० उ०नि० राजेश बिष्ट, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र, उप निरीक्षक रविंद्र जोशी, अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर, हे० का० मुजफ्फर बेग, का० खीम सिंह, का० भाग चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *