हरिद्वार। बहादराबाद स्थित उत्तराखण्ड संस्कृत विश्व विद्यालय सभागार में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक रवि बहादुर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवाओं, स्कूली बच्चों, और युवक-युवतियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, एकल गीत, भाषण, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को क्षेत्रीय युवा समिति अध्यक्ष मनोज चैहान और जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय ने पुरस्कृत किया। विधायक रवि बहादुर ने युवाओं को अपनी रुचि को आजीविका बनाने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम संयोजक पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद, ने सभी अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, प्रशिक्षण अधिकारी मनोज चौहान, योगेश चौहान, हिमांशु गुप्ता, रिचा गुप्ता, चन्द्रमोहन मिश्रा, मिनाक्षी सिंह रावत, शिवकुमार कश्यप, डॉ. अरुण मिश्रा और ब्लॉक कमांडर रामकुमार समेत अन्य अधिकारियों और विद्यालय के छात्रों, युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्य उपस्थित रहे।