हरिद्वार। कल अक्षय तृतीया यानी 10 मई से चारधाम यात्रा शुरु होने जा रही है। अगर आप चारधाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिये आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बिना आप यात्रा नहीं कर पायेंगे। इस साल हरिद्वार में चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण 8 मई से सुबह 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक होटल राही में शुरु हो गया था।
चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिये मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ऑफलाइन पंजीकरण हेतु विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायकों एवम कम्प्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पंजीकरण हेतु यात्रियों के अत्यधिक मात्रा में आने के कारण व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं। जिसमे विभिन्न विभागों के 20 क्लेरिकल स्टाफ की तैनाती 10 मई से 17 मई तक के लिए लगाई गई है।