अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को विदाई

एसएसपी को विदाई देते पुलिस अधिकारी

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का देहरादून जनपद में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। कैम्प कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह भंेटकर उनके नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली तथा जनहित में लिए गए प्रभावी निर्णयों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरिद्वार में कार्यकाल के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानूनव्यवस्था सुदृढ़ रही तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सहयोग के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *