भेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर अधिकारियों कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

हरिद्वार। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर आयोजित 27 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक चलने वाले सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरूआत करते हुए भेल महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यरत कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी इस अवसर पर रंजन कुमार ने कहा कि सतर्कता को मात्र दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि एक साझा ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए। सभी को अपने दैनिक कार्यों और निर्णयों में, सदैव सतर्कता के मूल्यों का अनुपालन करना चाहिए। शेष सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से कार्यस्थल पर शपथ ली। कर्मचारियों की अभिप्रेरणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्य सतर्कता आयुक्त के संदेश भी पढ़े गये। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में निबंध, स्लोगन और कविता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

फोटो नं.3-शपथ लेते भेल अधिकारी कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *