हरेला पर्व पर सीएम धामी ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रकृति, संस्कृति और चेतना से जुड़ा भाव है। उन्होंने बताया कि इस दिन 5 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें 50% फलदार पौधे होंगे।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है जब पौधे पेड़ बनें और उनकी नियमित देखभाल हो। सीएम ने बताया कि SARRA संस्था के जरिए अब तक 6,500 जल स्रोतों का संरक्षण किया गया है और राज्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘नेट ज़ीरो इमिशन’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाने की अपील की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सविता कपूर, खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *