हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और पत्नी प्रज्ञा दीक्षित संग जिला कार्यालय रोशनाबाद में पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।
डीएम ने खुद फावड़ा चलाकर तीन स्थानों पर पौधारोपण किया। जनपद में विभिन्न विभागों व संगठनों के सहयोग से 20 हजार पौधे रोपे गए। डीएम ने कहा कि यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
इस मौके पर ‘मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान’ थीम पर मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सीडीओ आकांक्षा कोण्डे समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।