लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग, पाल समाज को प्रतिनिधित्व देने की अपील

देहरादून। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बीएचईएल रानीपुर से पाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही पाल समाज को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (दायित्वधारी) के रूप में प्रतिनिधित्व देने का भी अनुरोध किया।

विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं और उनके जन्मोत्सव को पूरे देश में भव्यता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा संगठन के निर्देश पर 31 मई 2025 को देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड में भी हरिद्वार सहित कई स्थानों पर आयोजन होंगे, ऐसे में प्रदेश में अवकाश घोषित करना उचित होगा।

विधायक चौहान ने यह भी कहा कि पाल समाज भाजपा की मजबूती में हमेशा अग्रणी रहा है और समाज की प्रदेश सरकार में भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा मुनेश पाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाल (रावली महदूद), पूर्व मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल (शिवालिकनगर), मंडल महामंत्री सुनील पाल (बहादराबाद), वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश पाल, डॉ. संजय पाल, अरविंद पाल, सुनील पाल नीटू, घनश्याम पाल, भंवर सिंह पाल, जागेश पाल, अजय बाली, अशोक पाल, जोगेंद्र पाल, अभिषेक पाल, नितिन पाल, आकाश पाल, गुलशन पाल, संजीव पाल, पंकज पाल, अनुज पाल, मनोज पाल व मयंक पाल शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *