ज्वालापुर। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार (16 मार्च 2025) को एक व्यक्ति द्वारा झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई की।
आरोपित की पहचान लक्की पुत्र बबलू, निवासी रविदास मंदिर, बाल्मीकि बस्ती, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।