हरिद्वार। थाना पिरान कलियर पुलिस ने ग्राम इमलीखेड़ा में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि ग्राम इमलीखेड़ा क्षेत्र के एक घर में घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे गए हैं।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित की और तहसीलदार विकास अवस्थी के साथ मिलकर मौके पर छापामारी की।
तलाशी के दौरान घर के दो कमरों में लगभग 35 गत्ते की पेटियों में विभिन्न प्रकार के पटाखे भरे हुए पाए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 15 से 17 लाख रुपये है। मौके पर उपस्थित व्यक्ति से पटाखों का लाइसेंस माँगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम पाल, पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और अवैध पटाखों को कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक बबलू चौहान, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय रावत, राजीव कुमार, कांस्टेबल राहुल चौहान, जितेन्द्र सिंह, फुरकान अहमद, सुनील चौहान और चालक नीरज राणा शामिल थे।