जिलेटिन की 104 छड़ों के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर। विस्फोटक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 104 जिलेटन की छड़े बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना कपकोट क्षेत्रांर्तगत चौकी शामा पुलिस द्वारा एक सूचना के बाद पान सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी लीती थाना कपकोट की दुकान से विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) की 104 छड़ें बरामद की गयी। बरामद वस्फोटक पदार्थ की छड़ो के सम्बन्ध में पान सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वर्ष 2010-2012 में लिती सड़क निर्माण का कार्य प्रीतम सिंह परिहार एवं महेश खेतवाल निवासी बागेश्वर के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था, उनके द्वारा श्याम सिंह कोरंगा के खाली पड़े मकान में सड़क निर्माण सामग्री का गोदाम बनाया था जिसकी देख रेख स्वय पान सिंह करता था सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) की कुछ छडे बच गई थी जिन्हे पान सिंह द्वारा अपने पास रख लिया। उक्त बरामद विस्फोटक पदार्थ की छड़ो की जॉच हेतु बीडीएस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। बीडीएस टीम द्वारा बरामद छड़ो को विस्फोटक पदार्थ होना बताया गया। बरामद विस्फोटक पदार्थ (जिलेटिन) की 104 छड़ों के सम्बन्ध में आरोपी पान सिंह पुत्र उमेद सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *