हरिद्वार। ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 16 बहरूपियों को गिरफ्तार किया है। इनका आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए पुलिस उनके फिंगरप्रिंट लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी के आसपास घाटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले तथा संदिग्ध लग रहे 16 व्यक्तियों को ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत धारा 172(2) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास पता लगाने के लिए उनके फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं।
गिरफ्तार बहरूपियों में रमेश भुईया पुत्र पूडू भुईया निवासी गंगोली किच्छा थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर (हाल पता चंडीघाट पुल के नीचे), वाधरी धानी पुत्र वाधरी भाई निवासी गांधीधाम जिला कच्छ गुजरात (हाल पता हाथीपुल रोडीबेलवाला, कोतवाली नगर हरिद्वार), सुखदेव चौधरी पुत्र गेन्दु चौधरी निवासी नवादा बिहार (हाल पता हाथीपुल रोडीबेलवाला), मनोज कुमार गुप्ता पुत्र शीशपाल गुप्ता निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश (हाल पता हाथीपुल रोडीबेलवाला), कन्हैयादास गुप्ता पुत्र समूहदास गुप्ता निवासी बलिया उत्तर प्रदेश (हाल पता हाथीपुल रोडीबेलवाला), अनुज पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी दिल्ली (हाल पता हरकी पैड़ी), जयप्रकाश पुत्र बद्रीलाल निवासी राजस्थान (हाल पता हरकी पैड़ी हरियाणा टापू), विनोद कुमार पुत्र देशराज निवासी जिला जींद हरियाणा (हाल पता रोडीबेलवाला), लालता पुत्र अवधू निवासी अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश (हाल पता रोडीबेलवाला), सोनू उर्फ जितेंद्र पुत्र उमरपाल निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश (हाल पता रोडीबेलवाला), प्रेम सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी टनकपुर जिला चंपावत (हाल पता रोडीबेलवाला), भगवानदास पुत्र भोला निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश (हाल पता रोडीबेलवाला), मुन्ना पुत्र गोवर्धन निवासी नागपुर (हाल पता रोडीबेलवाला), राजू पुत्र रामजीवन निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश (हाल पता रोडीबेलवाला), ओमप्रकाश पुत्र छेदालाल निवासी रुद्रपुर (हाल पता विष्णुघाट रोडीबेलवाला) तथा महेशनाथ गोस्वामी पुत्र जमजमराम गोस्वामी निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (हाल पता रोडीबेलवाला) शामिल हैं।