उप चुनाव को पूरा कराने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्षता से सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भेल के कन्वेंशन हॉल में किया गया। इसमें 380 मतदान कार्मिकों ने भाग लियस। यह प्रशिक्षण मतदान कार्मिकों को नोडल अधिकारी केएन तिवारी तथा मास्टर ट्रेनर संतोष चमोला ने दिया।

जिला चुनाव अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा है कि विधानसभा उप चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपन्न करने के लिए सभी कर्मिकों को उनके सौंपे गए कार्यों और दायित्वों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान से पहले मॉकपोल की अनिवार्य कराया जाए और प्रत्येक प्रत्याशी को मॉक पोल में सामान वोट डाले जाएं, उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान निर्धारित समय पर शुरू किया जाए, और प्रत्येक दो घंटे में मतदान की सूचना कंट्रोल रूम को दी जाए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को अपनी डायरी को अच्छी तरह से अध्ययन करने और ईवीएम के संचालन में माहिर होने की सलाह दी, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए।

उन्होंने पीठासीन अधिकारियों के साथ मतदान कार्मिकों की अहम् भूमिका बताते हुऐ उन्हें भी सैद्धान्तिक तरीके से ईवीएम का प्रशिक्षण लेने सलाह दी। जबकि नोडल अधिकारी केएन तिवारी और मास्टर ट्रेनर संतोष चमोला ने मतदान कर्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्र भरने, ईवीएम को संचालित करने व पेपर सील, बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *