काशीपुर। बहुसंख्या में सामान्य जाति की आबादी होने के बावजूद नगर निगम के वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी के पार्षद पद को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किए जाने पर आज वार्ड के दर्जनों नागरिक भड़क उठे।इस संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से शहरी विकास निदेशक को एक ज्ञापन भेजा जिसमें पार्षद को अनारक्षित करने की मांग की गई है।
काशीपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी के पार्षद पद को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किए जाने पर वार्ड के लोगों ने गहरी नाराजगी का इजहार करते हुए इस पद को सामान्य जाति के लिए घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में आज दर्जनों नागरिक एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे वहां जाकर उन्होंने शहरी विकास निदेशक देहरादून के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया, जिसमें कहा गया है कि वार्ड नंबर 10 वैशाली कॉलोनी में 95 प्रतिशत आबादी सामान्य जाति के लोगों की है उसके बावजूद इस वार्ड के पार्षद पद को एक बार फिर से अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है जो कि न्याय संगत नहीं है। सभी नागरिकों ने एक सुर में मांग की है की वार्ड के पार्षद पद की इस सीट को सामान्य जाति के लिए घोषित किया जाए ।ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का कहना है कि अगर उनकी न्याय उचित मांग को अनसुना किया गया तो यहां के लोग चुनाव का बहिष्कार कर सकते है।
ज्ञापन देने वाले लोगों में भुवन चंद मठपाल, भारत सिंह कड़ाकोटी, मोहन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण दत्त मिश्रा, दिव्या बेलवाल, गुलशन अरोड़ा, भवन बेलवाल, अंबादत, मोहित सिंह, प्रकाश चंद उपाध्याय, भगवत सिंह भाकुनी, गोविंद सिंह मेहता, कलम सिंह, मोहन चंद, चंदन सिंह बंगारी, त्रिलोक सिंह राणा, विजय सिंह गोसाई, और प्रेमा मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे।