हरिद्वार। जनपद में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत जारी रोस्टर के अनुसार 12 जनवरी, 2026 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर विकास खंड नारसन की तहसील रुड़की अंतर्गत न्याय पंचायत ढंढेरा के ग्राम पंचायत नगला इमरती (गौतम फार्म हाउस) में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिविर को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहित संबंधित ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।