फिजिक्सवाला बना चुका 25-26 के लिए भारत भर में 150 प्लस केंद्रों का ऑफलाइन नेटवर्क

देहरादून। कोटा के वार्षिक कार्यक्रम-दिशा 2025-के दौरान छात्रों के बीच, फिजिक्सवाला (पीडब्लू) के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने कहा, शिक्षकों के रूप में, यह देखना हमारे लिए बेहद दुखद है जब छात्र निराश होकर कठोर कदम उठाते हैं। हम उनकी आशा बनना चाहते हैं। आज मैं आप सभी से निवेदन करता हूं-हमारे साथ इस प्रयास में जुड़ें ताकि हम आपदाओं को टाल सकें। हमारी 24 घंटे देशव्यापी मुफ्त हेल्पलाइन – प्रेरणा का उपयोग करें और जब भी आपको तनाव या परेशानी महसूस हो, सहायता लें। इसके अलावा, उन्होंने 20 जनवरी 2025 तक सभी ऑफलाइन बैचों पर आगामी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 30 प्रतिशत छूट की घोषणा भी की।

वर्तमान में फिजिक्सवाला (पीडब्लू) भारत के 20 राज्यों में 150 से अधिक विद्यापीठ और पाठशाला केंद्र खोल चुका है। इनमें से लगभग दस केंद्रों में विद्यापीठ रेजिडेंशियल प्रोग्राम (वीपीआरपी) भी उपलब्ध है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए, पीडब्लू ने कई नए शहरों में केंद्र खोलकर अपने ऑफलाइन नेटवर्क का विस्तार किया है, जिनमें डिब्रूगढ़, चेन्नई और उदयपुर शामिल हैं। चेन्नई में केंद्र खोलना तमिल नाडु राज्य में पीडब्लू का पहला ऑफलाइन प्रवेश है। कार्यक्रम में उन छात्रों की भी भागीदारी देखी गई जिन्होंने पहले पीडब्लू में अध्ययन किया था और आज आईआईटी और एम्स जैसे सरकारी कॉलेजों में सीटें प्राप्त की है। इन छात्रों को बधाई दी गई और उनसे अपनी यात्रा वर्तमान छात्रों के साथ साझा करने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *