ज्वालापुर में पोषण माह के तहत चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण माह के अवसर पर ज्वालापुर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय दृश्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी के. के. गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम राणा, ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार और केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन. एस. नयाल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और लोक गायक सेठपाल की टोली ने राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। महिला बाल विकास विभाग और आंगनवाड़ी द्वारा पोषण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एनसीसी कैप्टन नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने भी भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार और अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *