हाउस स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में पुलिस मार्डन स्कूल में इन्टर हाउस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता को छात्रों की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने के लिये  आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस कप्तान के निर्देशन में एएसपी जितेन्द्र मेहरा की अगुवाई में किया गया। खेल में छात्र-छात्राओं के बीच 60 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड, स्लो साईकिल दौड, रिले रेस दौड प्रतियोगिताएं हुई। इसमे खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। पोस्ट कॉम्पिटिशन सेरेमनी में एएसपी जितेन्द्र मेहरा ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मरवीर सिंह रावत, सुबेदार भारत सिंह रावत, प्रधानाचार्य ममता तोमर, मुख्य आरक्षी पीटीआई नरेन्द्र बिष्ट व पुलिस मार्डन स्कूल के अध्यापक व अध्यापिका शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *