सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस अलर्ट

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के चलते आने वाली सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। बच्चों की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद एवं वीकेंड के कारण सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में भारी भीड़ होने की आशंका है। इसके चलते एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय के कांन्फ्रेंस हॉल में जिले के पुलिस अधिकारियों व सिटी के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी ने मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की, साथ ही समय से सारी तैयारियां पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

उन्होंने स्नान पर्व के दौरान, जनपद में आने जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार करने व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुये सभी बिन्दुओं पर पुख्ता सूचना संग्रहित कर तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *