हरिद्वार। धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना सिडकुल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी आसिफ पुत्र एजाजुल शेख निवासीरू बी-ब्लॉक मकान नं.137, जे.जे. कालोनी बवाना थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर 1 मार्च को पुलिस टीम ने उसे दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी शामिल रहे।