भारी मात्रा में गांजे समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 21ण्560 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। जिनमें से एक पुलिस को देखकर फरार हो गया। दूसरे को घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मौजूद कट्टे की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बराद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला ;आनन्दोश्वाश्रमद्ध थाना रायवाला देहरादून बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि गांजा उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला ने दिया था। पुलिस ने आरोपी गोविन्दा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और फरार हुए उसके साथी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी विजय सिंहए एसएसआई नितिन बिष्टए एसआई करम सिंहए कांस्टेबल शाह आलम व मुकेश राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *