हरिद्वार। पीटीआई एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने चोरी छिपे मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में परवेज उर्फ़ छोटा के अवैध मादक द्रव्यों की तस्करी में संलिप्त रहकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पर थाना पथरी में टीम गठित की गई और आरोप के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिस पर उत्तराखंड शासन द्वारा धारा 3(1) पीटीआई एनडीपीएस एक्ट शासनादेश पारित किया गया। शासनादेश के अनुपालन में थाना पथरी के एसएसआई सहित अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा सुरागरसी करते हुए परवेज उर्फ़ छोटा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।