हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद से फरार हुए दो कैदियों को आश्रय देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि अपराधियों को मदद देना भी अपराध है, और जिसने भी इसमें सहयोग किया, उसकी जेल यात्रा तय है।
यह मामला विगत शुक्रवार का है, जब रोशनाबाद जेल से दो कैदी पंकज और रामकुमार फरार हो गए थे। मामले की सूचना शनिवार को जेल प्रभारी प्यारेलाल आर्य ने सिडकुल थाने में दी। सिडकुल थाने में जेल प्रभारी की ओर से दी गई सूचना के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना सिडकुल प्रभारी द्वारा की जांच की जा रही थी।
जांच पड़ताल में पता चला कि सुनील निवासी लेबर कॉलोनी, बीएचईएल ने फरार कैदियों पंकज और रामकुमार को छिपने का आश्रय दिया था, जबकि उसे इनकी फरारी की पूरी जानकारी थी। सुनील के खिलाफ धारा 55, 58, और 253 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।