पुलिस ने छापेमारी में तीन गो-तस्कर दबोचे, एक फरार

रविवार को बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया हैै। इस दौरान एक फरार हो गया।

रविवार को बहादराबाद पुलिस ने गांव मरगूबपुर में डिग्री कॉलेज के पास खेतों में स्थित मकान में गोकशी होने की सूचना पर छापा मारा। वहाँ कुछ लोग गौमांस की कटाई छटाई करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से बाप-बेटे सनाउल्ला, अब्दुल सलाम व अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भगा गया। पुलिस ने मौके से कटा हुआ मांस, गौकशी के उपकरण, एक जीवित गौवंश व उपयुक्त मोटर साइकिल बरामद किए।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह लंबे समय से गौकशी के अवैध काम में लिप्त है। आरोपी का यह घर गांव से दूर खेतों में बना हुआ है, जहां पहले भी कई बार गौकशी की जा चुकी है। यहाँ कटाई-छटाई के बाद मांस को मोटरसाइकिल के जरिए गांव में बेचा जाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पशु चिकित्साधिकारी बेलडा रुड़की को बुलाया गया। चिकित्सक ने मौके पर मिले मांस, खुर, और गौवंश के सिर को देखकर उसे गौ मांस के रूप में पहचाना। आरोपियों पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम व 3/11 पशुक्रुरता अधिनियम के अंतर्गत में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *