हरिद्वार । पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत थाना सिडकुल पुलिस टीम ने राजा बिस्कुट चैक पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनोंए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112ए महिला हेल्पलाइन 1090 व 1091ए पोक्सो सम्बंधित अपराधए साइबर अपराध से बचावए छेड़छाड़ए घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं को बताया कि पुलिस आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस संपर्क करें। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी सुझाव भी महिलाओं को दिए।