पतंजलि से लापता परिजनों से बिछड़ी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने मिलाया

हरिद्वार। पतंजलि से लापता होकर जंगल में भटक रही बुजुर्ग महिला को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया। इसके बाद उसके पति के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात्रि ग्राम बढ़ेरी राजपूतान के निवासियों ने बहादराबाद चैकी शांतरशाह पर सूचना देकर बताया कि एक बुजुर्ग महिला बड़ेरी राजपूतान के जंगल में बनी मजार के पास टहल रही है, जोे अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। सूचना मिलते ही चैकी पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और महिला को चैकी ले आई। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

इसके बाद पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाई तो महिला की पहचान मेवा देवी पत्नी राम अवतार, निवासी फौलादपुर, तहसील नीमराणा, जिला कोटपूतली-भारो (राजस्थान) के रूप में हुई। बताया गया कि मेवा देवी अपने पति के साथ पतंजलि में इलाज के लिए आई थीं, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह वहां से निकलकर जंगल की ओर चली गईं और भटक गईं। इसके बाद उसके पति के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *