आजादी के 78वें महोत्सव पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को दी सलामी

हरिद्वार। आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पहले कैम्प कार्यालय उसके बाद पुलिस लाइन में झंडा फहराया और सभी जवानों को शपथ दिलाई। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए आजादी दिलाने में योगदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह का आयोजन पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में किया गया। जबकि एसपी क्राइम पंकज गैरोला ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने सेवा और विशेष कार्यों के लिए क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, निरीक्षक सर्यभूषण नेगी, निरीक्षक ऐश्वर्य पाल, उपनिरीक्षक दिलबर नेगी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, आरक्षी हरवीर सिंह रावत व सुशील रावत- निरीक्षक यातायात को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

साथ ही कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाने 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *