हरिद्वार। पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये बताई गई है।
बरामद मोबाइल फोन उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी मिले। इनमें से 4 मोबाइल फोन ऐसे थे जिनके स्वामी अधिक दूर होने के कारण हरिद्वार नहीं आ पाए। पुलिस ने इन मोबाइलों को पार्सल के जरिए उनके पते पर भेजा। बाकी 7 मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए गए।
बरामद मोबाइलों में ओप्पो के 4, रियलमी के 2, रेडमी के 3, सैमसंग का 1 और पोको का 1 मोबाइल शामिल है।