पुलिस ने लापता किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपा

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लापता हुई नाबालिग बालिका को बरामद कर सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के देनुवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 सितंबर को अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना थाना गुडम्बा, लखनऊ में दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी।

14 सितंबर को हरिद्वार बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान कोतवाली नगर पुलिस को एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। पूछताछ में पुष्टि हुई कि यह वही लड़की है, जो घर से बिना बताए निकल गई थी। पुलिस ने तुरंत ही लखनऊ पुलिस और परिजनों से संपर्क किया।

15 सितंबर को थाना गुडम्बा से उपनिरीक्षक प्रगति त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अतिश कुमार और कांस्टेबल विनोद कुमार परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचे, जहां पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *