थाना श्यामपुर पुलिस ने किया पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार । पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा आदर्श इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी व प्रयोग, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी देते हुए आपातकालीन स्थिति में पुलिस की मदद मित्र पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 से कैसे प्राप्त हो सकती है, के संबंध में जानकारी दी। एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सजवान ने छात्रों को पोक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवा प्राप्त करने हेतु पात्रता की जानकारी भी दी।  कार्यक्रम में महिला सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया, एक जरा सी कोशिश ट्रस्ट की अध्यक्ष व जिला पोक्सो कमेटी की सदस्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकार मित्र राखी सजवान एएसआई मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह बृजमोहन भट्ट, एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *