केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां तेज, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

रुद्रप्रयाग:

मौसम साफ होते ही केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। पेयजल, बिजली समेत जरूरी सुविधाओं को बहाल किया जा रहा है, जबकि आईटीबीपी के सहयोग से मंदिर परिसर में बर्फ हटाने का काम जारी है।

यात्रा मार्ग को भी सुगम बनाने पर जोर है। लिनचोली के पास थारू ग्लेशियर टूटने से क्षतिग्रस्त रास्ते को मजदूरों ने फिर से आवाजाही लायक बना दिया है।

प्रशासन का दावा है कि 22 अप्रैल को कपाट खुलने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को इस बार बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *