आपदा से निपटने की तैयारी तेज, 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल

देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीएमए और यूएसडीएमए के नेतृत्व में टेबल टॉप एक्सरसाइज कर संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक में 10 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, जीआईएस मैपिंग और विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए ‘जीरो लॉस ऑफ लाइफ’ का लक्ष्य रखा गया है।
देहरादून जिले को 9 जोन और 23 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। पंजीकरण, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। सभी एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *