पुष्पक बजाज ने लांच की नई बाइक पल्सर एन 160 सिंगल सीट

हरिद्वार। पुष्पक बजाज ने ग्राहकों के  लिए दोपहिया वाहन नई पल्सर एन 160 सिंगल सीट लांच की है। वाहन में 164 सीसी बीएस-6, सिंगल सिलेंडर, 16 पीएस पावर, टार्क 14.65 एनएम, फ्रंट, रियर डिस्क ब्रेक्स प्लस, डुअल चैनल एबीएस, मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, स्पोर्टी बाडी, मोना-शाक रियर सस्पेंशन, एलईडी हेडलैंप एवं डीआरएलएस, अंडरबेली एग्जास्ट बेहतर बैलेंस फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने दावा किया कि पल्सर एन 160 अपने सेगमेंट में परफार्मेंस एवं कंट्रोल का नया बेंचमार्क बनेगी। पुष्पक बजाज के स्वामी विनायक शर्मा एवं प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि बाइक बेहतर स्पोर्टी लुक, फीचर्स, आरामदायक डेली राइडिंग का कांबिनेशन देने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *