शराब की दुकानों पर छापेमारी, ओवर रेटिंग व अनियमितताएं पकड़ी गईं

हरिद्वार। देर रात विभिन्न तहसीलों में शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, उप जिलाधिकारी हरिद्वार, भगवानपुर, लक्सर, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई दुकानों पर ओवर रेटिंग व अनियमितताएं पाईं। रूड़की बस स्टैंड पर अंग्रेजी शराब की दुकान में ब्लेंडर प्राइड हाफ 515 रुपये के बजाय 525 रुपये में बिकती मिली, जबकि भगवानपुर में बीयर के कैन पर अधिक दाम व बिना रेट लिस्ट के बिक्री हो रही थी। लक्सर में भी कुछ दुकानों पर शराब तय मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही थी। हरिद्वार व श्यामपुर कांगड़ी की दुकानों पर बिक्री पंजिका में गड़बड़ी, रेट लिस्ट का अभाव व सफाई की कमी पाई गई। कुछ दुकानों में निर्धारित से अधिक सेल्समैन तैनात थे तो कुछ में बिलिंग मशीनें खराब मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *