आरक्षी नितिन रावत को “बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड 2024” से सम्मानित

हरिद्वार। आरक्षी नितिन रावत को वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव एवं मंगलौर विधानसभा उपनिर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनके कठिन परिश्रम और कर्तव्यपरायणता के लिए “बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड 2024” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देहरादून के बन्नू स्कूल, रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने प्रदान किया।

इस उपलब्धि पर हरिद्वार पुलिस को गर्व की अनुभूति हुई। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने नितिन रावत को बधाई दी और उनके मेहनत और समर्पण को प्रेरणा बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ही कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *