दुष्कर्म का आरोपी मलेरकोटला से गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना मलेरकोटला, पंजाब से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

वादिया, जो मलेरकोटला (पंजाब) की रहने वाली है, ने आरोप लगाया था कि 18 जनवरी 2024 को आरोपी मोहम्मद जमील पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी जनता नगर, मलेरकोटला, थाना सिटी, जिला मलेरकोटला (पंजाब) ने होटल गंगा पार्क, रानीपुर मोड़, हरिद्वार में उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मंगलवार को मलेरकोटला जाकर आरोपी मोहम्मद जमील को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनल रावत और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *