हरिद्वार। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के पीठाधीश्वर रविदासाचार्य एवं पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने ग्राम अतमलपुर बांैग्ला, रूहालकी, अहमदपुर ग्रंट, रायपुर, दरदा, सहदेवपुर, ज्योतिका डेरा, अलावलपुर, पीतपुर, जेवरहेडी, खेलरी, गढ़मीरपुर, पूरनपुर आदि गांवों का भ्रमण कर गुरु रविदास के 649वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की। शुभकामनाएं देते हुए रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने कहा कि श्री गुरु रविदास ने जात-पात से दूर रहकर मानवता का संदेश दिया। उन्होंने संपूर्ण जीवन समता मूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा था,,जात-पात पूछे ना कोई,, हरि का भजन करे तो हरी का होई,, वह ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते थे। जहां भेदभाव ना हो मानवता का मानवता के प्रति प्रेम हा।े यही संदेश उन्होंने संपूर्ण जीवन दिया। गुरु रविदास की जयंती के शुभ अवसर पर आज देश और दुनिया में भव्य रूप से शोभायात्रा, सत्संग, चैपाल और यात्राएं निकाली जा रही है। सुरेश राठौर ने कहा कि सभी को गुरू रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज के निर्माण मे ंसहयोग करना चाहिए।