चारधाम यात्रा के लिए आज से पंजीकरण शुरू, उमड़ी भीड़

हरिद्वार। धर्मनगरी में चारधाम यात्रा के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गया। पंजीकरण के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेष कुमार यादव ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए होटल राही में चारधाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिये ऑफलाइन पंजीकरण में जनसमूह की भारी उत्साहजनक उपस्थिति देखी गई है।

सीडीओ प्रतीक जैन ने इसे ध्यान में रखते हुए पंजीकरण केंद्रों पर और अधिक सुविधाएं बढ़ाने का आदेष दिया है। सीडीओ ने अधिकतम सुविधा और समयबचाव के लिए पंजीकरण कार्य को तेजी से संपन्न करने के निर्देष दिए हैं। रजिस्ट्रेषन के लिए प्रातः काल से ही लंबी कतारें लगी हैं। यह उत्साहजनक उपलब्धता यात्रियों के मनोबल को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, जबकि सीडीओ के निर्देष उनकी सुविधा और सुरक्षा की दिषा में एक प्रयास है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *