देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और सेवादान आरोग्य संस्था के बीच एमओयू साइन हुआ। समझौता तीमारदारों के लिए विश्रामगृह निर्माण को लेकर हुआ है।
दोनों मेडिकल कॉलेजों में 350-350 बिस्तरों के रैन बसेरे बनाए जाएंगे। ₹55 प्रति बिस्तर और ₹300 दो बेड के कमरे की दर तय हुई है। ₹20 में नाश्ता और ₹35 में भोजन मिलेगा। एमओयू 20 वर्षों के लिए मान्य रहेगा।
मुख्यमंत्री ने किच्छा एम्स सैटेलाइट सेंटर में भी ऐसी सुविधा विकसित करने की बात कही। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।