ग्राम सुसाडी खुर्द में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिणाम दिवस योजना के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्णवाल ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के कमजोर, वंचित वर्गों को न्याय व समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि परिणाम दिवस का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को शिक्षा का महत्व समझाना और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।
कर्णवाल ने बताया कि सरकार समाज कल्याण योजनाओं को पात्र लोगों तक पारदर्शिता और तेजी से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित अशोक चौधरी, सोनित पूर्व प्रधान, कर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप राणा, निखिल, कुशुम, संत्रीदेवी, बाला देवी, सुनीता देवी, अतर कली देवी, रामवती देवी, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।