हरिद्वार: रिटायर्ड सीओ आरके चमोली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 1990 बैच के दरोगा के रूप में पुलिस महकमे से जुड़े चमोली ने हरिद्वार जिले के कई थानों में बतौर थानाध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी सेवा दी।
पर्यावरण प्रेमी चमोली अपनी तैनाती वाले थानों की साज-सज्जा और कायाकल्प के लिए पहचाने जाते थे। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उनकी मजबूत पकड़ थी, जिससे आला अफसर भी उन्हें पसंद करते थे।
उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट में होगा।