जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, 3 माह में योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

हरिद्वार, 09 मई 2025। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत तीनों कार्यदायी संस्थाओं के शाखा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रस्तावित पेयजल योजनाएं आगामी तीन माह में हर हाल में पूर्ण कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल योजनाओं के पूर्ण होते ही संबंधित राजस्व ग्रामों में “हर घर जल” की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए ताकि अधिकतम ग्रामीण परिवारों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

समीक्षा बैठक में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइनों की KML फाइल योजनावार अपलोड करने का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन राजस्व ग्रामों में हर घर जल प्रमाणीकरण हो चुका है, उन सभी ग्रामों में हर घर जल सत्यापन का कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अधीक्षण अभियंता यशबीर मल्ल (उत्तराखंड जल संस्थान), अधिशासी अभियंता विपिन कुमार (जल संस्थान), राजेश गुप्ता (पेयजल विभाग), और सी.पी.एस. गंगवार (PIU अमृत) समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *