अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नामावलियां पूर्णतः शुद्ध होनी चाहिए और किसी भी कमी की अनुमति नहीं है। बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि अनुपस्थित, मृतक या जिनके नाम दो स्थानों पर हैं, उनके नाम हटाने के लिए नियमानुसार नोटिस जारी करें।
विजय कुमार ने 1 जनवरी 2025 को पात्रता पूरी करने वाले वोटर्स के नाम जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने 10 से अधिक मतदाताओं वाले घरों की विशेष सूची तैयार करने और 20 से अधिक नामों में बदलाव वाले क्षेत्रों की डिटेल बनाने पर जोर दिया।
मतदाता सूचियों को सही और शुद्ध बनाने के लिए उन्होंने जिन मतदाताओं के फोटो नहीं हैं, उनके फोटो लगाने और नामों में आवश्यक शुद्धीकरण करने की बात कही। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, युक्ता मिश्रा, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।