हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने नाबालिक को भागने वाले वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाँच हजार का इनामी है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बजरीवाला बैरागी कैंप इलाके की है। यहां के रहने वाले रूपचंद ने 28 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी उसकी नाबालिग बेटी को अरविन्द नाम का युवक भगा ले गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा ग्राम कैलसा थानाक्षेत्र देहात का रहने वाला है। पुलिस ने रूपचंद की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
रूपचंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी अरविन्द की खोजबीन शुरू कर दी। मामले में अरविन्द की मां का नाम भी प्रकाश में आया था। जिस पर अरविन्द की मां को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। नाबालिग को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया है। अरविन्द गिफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था। जिस कारण उस पर 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। कनखल पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि अरविन्द फरीदाबाद, हरियाणा में है। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर चरण सिंह चैहान, चैकी जगजीतपुर, महिला, सब इंस्पेक्टर भावना पंवार व कांस्टेबल उमेद सिंह शामिल रहे।